क्या जीरा खाने से पेट की चर्बी कम होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 13:19

जीरा पानी गर्म या ठंडा

- सबसे पहले तो रात में एक चम्मच जीरा पानी में भिगोकर रख दें फिर सुबह में उबालकर छान लीजिए. ये आपके उपर है इसे ठंडा पीना है या गरम. दोनों ही तरीका से जीरा पानी आपको लाभ ही पहुंचाएगा.

- इसके अलावा आप वजन कम करने के लिए उबले हुए जीरे के पानी में नींबू का रस निचोड़कर भी पी सकते हैं. यह भी बहुत कारगर होता है मोटापा कम करने के लिए.

-जीरे में कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को भी निखारने का काम करते हैं. और तो और जीरे के पानी में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई भी होता है जिसके एंटीऑक्सीडेंट गुण एजिंग साइन को कंट्रोल करने का काम करते हैं.

- वहीं, दालचानी पाउडर को भी जीरे पानी में उबालकर सेवन कर सकते हैं, यह भी वजन तेजी से घटाता है. यह मसाला मोटापा घटाने के साथ आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग करेगा. तो ये रहे जीरे पानी के तीन तरीके के इस्तेमाल जिसे अपनी रूटीन में शामिल करके अपनी सेहत को दोगुना कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info